50 स्थानों पर होगी चेकिंग, शराब पीकर वाहन चालने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस, पर्यटन स्थलों में पुलिस बल तैनात
रांची। नए साल के जश्न के दौरान तेज ड्राइविंग और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों की खैर नहीं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस की ओर से सख्त तैयारियां की गई है। एसएसपी एस के झा की ओर से शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद आज सुबह से आपराधिक घटना को रोकने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा है। पिकनिक स्पॉट, होटल, रेस्टोरेंटों, मॉल और पार्क सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर वर्दीधारी के साथ सादे लिबास में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। खासकर, फॉल व दूर दराज वालों पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले के धार्मिक, पिकनिक स्पॉट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर करीब एक हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएसपी व थानेदारों को अपने अपने इलाके में निरंतर गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है। एक जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनटिरिंग एसपी स्तर के अधिकारी के जिम्मे होगा।

नशापान कर वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई

वहीं, सड़क दुर्घटना रोकने के लिए नशापान कर वाहन चलाने वाले या तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शहर में 50 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जाएगी।

उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना
अगर नशापान कर वाहन चलाते पाये जाएंगे तो मेडिकल करायी जाएगी। अगर जांच में नशापान कर वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो रांची पुलिस उक्त व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करेगी। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top