जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री ने रवाना किया एलईडी प्रचार वाहन


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने स्वाच्छता को लेकर शुरू किया अभियान

रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से स्वाच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए विभाग की ओर से एलईडी प्रचार वाहन तैयार किया गया है। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधान सभा परिसर से एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके शुभारंभ के मौके विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री आलमगीर आलम, विभागीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री हफिजुल हसन अंसारी के अलावा अन्य विधायक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जन जागरूकता प्रचार वाहन गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेगा। उन्हें शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के बारे में बताया जायेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन में एलईडी लगाया गया है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को डॉक्यूमेंट्री दिखाया जायेगा। प्रचार रथ को रवाना करने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस एईडी वाहन की मॉनिटरिंग राज्य सरकार करेगी। साथ ही इस वाहन में आधी हिस्सेदारी केंद्र सरकार व आधा राज्य सरकार का होगा। इससे ग्रामीणों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top