तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास


14.67 करोड़ की लागत से 7000 वर्गमीटर क्षेत्र का होगा विकास

रांची। ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामभक्त हनुमान तपोवन मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण कार्य का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया। उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और नगर विकास सचिव विनय चौबे शामिल थे। शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। ताकि प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर को दर्शनीय बनाया जाय। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी, जब मैं रामनवमी के दिन मंदिर में आकर माथा टेंकुंगा। जुडको के क्रियान्वन में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के तहत 14.67 करोड़ रुपये की लागत से करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र का विकास किया जायेगा। सौंदर्यीकरण के कार्य के तहत कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाया जायेगा। पुल के दोनों ओर हरमू नदी के किनारे 100-100 मीटर सीमेंट से ढाल कर मार्ग बनाया जायेगा। बायी ओर नदी के उपर के रास्ते को भविष्य में आगे बढ़ाकर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास निकाला जायेगा। यह मंदिर के लिए नया वैकल्पिक मार्ग हो जायेगा। फिलहाल यह मार्ग मंदिर के बगल ओर पीछे बनने वाले पार्क तक ही रहेगा। इस मार्ग से लोग पार्क मे आना जाना कर पायेंगे। मंदिर और आसपास के सौंदर्यीकरण में हरियाली पर विशेष ध्यान दिया गया है।


पार्क, फूल-पौधों और हरियाली पर जोर
यह क्षेत्र पार्क, फूल, पौधों और वृक्ष से परिपूर्ण होगा। विकास कार्य के तहत निवारणपुर की ओर आनेवाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस सड़क के किनारे वाली दिवार पर स्थानीय चित्रकारी की जायेगी। जिससे आस्था और प्रगाढ हो सके।


बनाया जायेगा तीन तोरणद्वार
निवारणपुर, कडरू मार्ग एवं पुल के पास एक एक तोरणद्वार बनेंगे। मंदिर एवं मैदान के उपर से गुजर रहे वि•िान्न तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा। मैदान एवं पार्क मे गजीबो, बेंच एवं पत्थर के भी बैठने का बेंच लगाया जायेगा। पूजन सामग्री, पेयजल, जूता स्टैंल और सूचना केंद्र के लिए कियोस्क भी बनाया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top