मुख्यमंत्री आज झारखंड के 1042 सहायक आचार्य शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड में सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

रांची
झारखंड में नियुक्ति के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे 1042 चयनित सहायक आचार्यों के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजधानी रांची के खेलगांव स्थित इंडोर ताना भगत स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में इन शिक्षकों के पदस्थापन की कार्यवाही भी आरंभ की जाएगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top