धनबाद में गोफ धंसने से बुरी तरह झुलसा बच्चा

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के मोहरीबांध के समीप गोफ धंसने से एक बच्चा उसमें घुसकर बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में गोफ से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

धनबाद। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के मोहरीबांध के समीप गोफ धंसने से एक बच्चा उसमें घुसकर बुरी तरह झुलस गया है। बच्चे को गंभीर हालत में गोफ से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों के मुताबिक जरेडा से सर्वे होने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा अग्नि प्रभावित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों का अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है, जिससे आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top