अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

ग्रामीणों ने रोड जाम कर मुआवजे और सरकारी नौकरी की रखी मांग हज़ारीबाग (कटकमसांडी) थाना क्षेत्र के हजारीबाग चतरा मार्ग जलमा शिव मंदिर के पास स्कूल से आ रहे बच्चे की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई ।  जानकारी के अनुसार जलमा चौक के संदीप रविदास के पुत्र सौरभ कुमार उम्र 6 वर्षीय स्कूल छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रहा था उसी समय जलमा शिव मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद उसे आनन-फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हज़ारीबाग ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

जिसके बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है । दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने हजारीबाग चतरा मुख्य मार्ग को जलमा चौक के पास जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे जिसके बाद कटकमसांडी अंचलाधिकारी , अनिल कुमार डीएसपी राजीव कुमार , कटकमसांडी और पेलावल थाना दल बल के साथ पहुंच कर जाम को हटवाए और एक लाख पचीस हज़ार मुआवजा और सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की बात कही ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।   

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top