खौलते तेल की कड़ाह में गिरा बच्चा, तस्वीर देख कांप जाएगा कलेजा..

हजारीबाग। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोली में कल देर रात एक मिक्सचर फैक्ट्री में काम करने के दौरान तीन बाल मजदूर खौलते तेल की कड़ाही में गिर गए। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। तीनों की गंभीर स्थिति को देखकर रिम्स रांची रेफर किया गया है। यह घटना रात करीब 11 : 30 बजे की बताई जाती है। झुलसने वालों में पिंटू कुमार (14), रंजन कुमार (12) और नीतेश कुमार मांझी ((12) शामिल हैं। तीनों बाल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि मामला नाबालिग मजदूर का होने के कारण मिक्चर फैक्ट्री संचालक संचालक लीपापोती में जुट गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बाल मजदूर हजारीबाग के जिस मिक्चर फैक्ट्री में काम करते है, वहां एक दर्जन से अधिक बच्चे काम करते हैं। देर रात इनसे काम लिया जाता है। पूजा में मिठाई की मांग अधिक होने के कारण देर रात तक यहां आग की भट्ठी जलती रहती है। आशंका जताई जा रही है कि काम अधिक होने के कारण बच्चे थक गए होंगे या उन्हें झपकी आ गई होगी। इसी कारण वह कड़ाही में जा गिरे। उन्हें बचाने के क्रम में दो अन्य बच्चे भी झुलस गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top