कलाकृति स्कूल आॅफ आर्ट्स के बच्चों ने किया 2021 को विदा और 2022 का स्वागत

रांची। कलाकृति स्कूल आॅफ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में वर्ष के अंतिम दिन बच्चों ने 2021 को विदाई दियो इस अवसर पर बच्चों ने जम कर मस्ती की और नववर्ष की एक दुसरे को बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के निदेशक धनंजय कुमार ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी के अलावा छात्रों जिसमे रजनी कुमारी, आरती, कोमल, शिखा, सुरुचि, स्वेता, सुमन, नेज्हत, खुशी, मयंक एवं सभी छात्रों का योगदान रहा।
कलाकृति स्कूल आॅफ आर्ट्स डोरंडा कन्या पाठशाला एवं सुमित्रा सदन, हेसग हटिया स्थित केन्द्रों में विगत 18 विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है। कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी कलाकृति स्कूल आॅफ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक श्री धनंजय कुमार ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top