कोयला चोरों और CISF के मुठभेड़ में चार चोर ढेर, दो गंभीर

CISF की टीम ने कोयला चोरी का आरोप लगा चार ग्रामीणों को शूटआउट कर दिया है,.जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई है.सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है.

शूटआउट की यह घटना धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के बीसीसीएल ब्लॉक दो के केकेसी मेन साइडिंग में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में अवैध कोयला का कारोबार धड़ल्ले से चलता है जिसमें स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ की मिलीबगत का आरोप लगाता रहा है.अवैध रूप से कोयला की चौरी के लिए बीती शाम दर्जनों ग्रामीण और मजदूर इस माइनिंग क्षेत्र में पहुंचे थे.इस दौरान कोयला चोर और सीआईएसएफ भी हिसंक झड़क हो गई जिसके बाद सीआईएसएफ ने ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए शूट कर दिया जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाके में सनसनी फैल गई .सूचना के बाद स्थानीय बाघमारा पुललिस के साथ ही मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचे.इस बीच सीआईएसएफ ने चारों शवों को मौके से हटवा दिया.वहीं मीडियाकर्मियों के सवाल किए जाने पर सुरक्षाकर्मियों ने कैमरा छीनने का प्रयास किया गया.इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.वहीं सीनियर अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुट गए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top