पलामू में सीएम हेमंत ने मेधा डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन

पलामू | सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में आज बुधवार को मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट 28 करोड़ की लागत से मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के गणके गांव में बना है,. उद्घाटन समारोह में सीएम के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, आईएस विनय चौबे मौजूद हैं. इसके अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पलामू आयुक्त मनोज जायसवाल और पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा भी मौके पर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहां 200 से अधिक अफसर और 1000 से अधिक जवानों की तैनाती की गयी  है.

पलामू में मेधा डेयरी प्लांट खुलने से 25 हजार से अधिक पशुपालकों को इसका फायदा मिलेगा. प्लांट में रोजाना करीब 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी. इसका संचालन झारखंड मिल्क फेडरेशन करेगा. पलामू में मेधा डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद राज्य में मेधा डेयरी प्लांट की संख्या सात हो गयी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top