जाम में फँसे CM Hemant देखें तस्वीरें…

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

रेंगते हुए निकले झारखंड के मुख्यमंत्री

सीएम सिक्योरिटी ने पैदल चलकर पार किया रास्ता

Aamir/ राँची। राजधानी में अक्सर भीषण जाम लग जाता है। इस जाम में अक्सर आम और ख़ास लोग फँस कर रंगते नज़र आते हैं। आज तक राजधानी में जाम की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। गुरुवार को राजधानी के हरमू बाइपास रोड पर लगे भीषण जाम में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फंस गए। CM सिक्योरिटी में लगे जवानों ने किसी तरह रास्ता बनाकर मुख्यमंत्री को जाम से बाहर निकाला।

दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर लौट रहे थे CM

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू बाजार स्थित पंचमुखी दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उद्घाटन कर अपने आवास लौट रहे मुख्यमंत्री अचानक जाम में फंस गए। जिसके बाद मिनटों जाम का सामना करना पड़ा।

सीएम के सामने ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। सीएम जब जाम में फंसे तो वो भी परेशान हो उठे और अपनी गाड़ी से मौजूद सुरक्षाकर्मियों को जाम छुड़ाने के लिए बाहर भेजा। दूसरी गाड़ियों को साइड कराया जैसे-तैसे सीएम के कारकेड को पार करवाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top