दूसरे चरण की खतियानी जोहार यात्रा आज से, सीएम देंगे कई सौगात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 17 जनवरी से खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे. इस यात्रा की शुरुआत सीएम कोडरमा से करेंगे. यात्रा के मद्देनजर कोडरमा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा के पहले चरण को जेएमएम और सरकार काफी सफल बताई थी.

वहीं, सीएम हेमंत सोरेन आज दोपहर एक बजे से बागीटांड में आयोजित सभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. सीएम हेमंत के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर ली गई हैं. बागीटांड स्टेडियम में भव्य पंडाल बनाया गया है. सभा से ही सीएम हेमंत सोरेन कोडरमा और गिरिडीह जिले के ढिबरा, माइका उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों को सौगात देंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top