रामगढ़ : भुरकुंडा में जागरण से लौट रहे सीएमपीडीआई कर्मी अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या

रामगढ़ में सीएमपीडीआई के कर्मचारी अमित बख्शी की अपराधियों ने देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से घायल अमित को तत्काल रांची के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौदा की है.

बताया जा रहा है कि अमित बख्शी सेंट्रल सौदा में रात 1:00 बजे के करीब जागरण में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने सीसीएल स्थित आवास लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया. बताया जाता है कि अमित बख्शी का पांडे गिरोह से भी ताल्लुक था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top