रांची। बुड़मू थाना क्षेत्र में कोयला व बालू तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुड़मू क्षेत्र के वन अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज अहले सुबह बुड़मू के मांडर रोड से अवैध कोयला ले जाते दो हाईवा को जब्त कर लिया, जबकी पुलिस पर नजर पड़ते ही दोनों वाहनों के चालक उप चालक और उसमें सवार तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। बुड़मू रेज के वन पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के फोरेस्टर सोमेश्वर उरांव को जब्त किये गये हाईवा से कोयला तस्करी कर ले जाने की सूचना मिली थी। उसी सूचना के आधार पर वन श्री उरांव अपने गार्डों के साथा बुड़मू क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवा पर नजर रख रही थी उसी दौरान अहले सुबह करीब चार बने दो हाईवा को बुड़मू क्षेत्र से जाते हुए देखा गया। उसके बाद वन अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक वाहन ले कर भागने लगे जिसका वन विभाग की टीम पीछा करने लगी,यह देख दोनों वाहनों के चालक गाड़ी रोक कर भाग गये। मालूम हो कि पूर्व के थानेदारों द्वारा बुड़मू थाना क्षेत्र में कोयला व बालू की तस्करी को नहीं रोक पाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने उन्हें हटा दिया था, उसके बावजूद क्षेत्र में कोयला व बालू माफिया पूर्व से ज्याद सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक इस तस्करी में बुड़मू थाना पुलिस के अलावा थाने के प्राईवेट चालक मनोज यादव की माफियाओं से मधूर संबंध बताये जाते हैं। इसके इजाजत से थाना क्षेत्र में कई छोटे वाहनों से भी कोयला व बालू की ढुलाई बदस्तूर जारी है।
प्रातिक्रिया दे