दुमका में 47 एसएसबी जवानों को कोरोना ने लिया चपेट में, सभी सुरक्षित

दुमका। दुमका में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एसएसबी 35वीं बटालियन के 47 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें काठीकुंड के नारगंज कैंप के 39 और दुमका कैंप के 8 जवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को कोरोना जांच रिपोर्ट आई। जिसमें बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट एमके पांडे ने बताया कि जवानों का मूवमेंट्स काफी रहता है। इससे 47 जवान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संक्रमित जवानों का इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित जवानों के लिए कैंप में अलग व्यवस्था की गई है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमित जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही ड्यूटी लगाई जाएगी। वर्तमान में दुमका में 611 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें 18 मरीज अस्पताल में भर्ती है और शेष मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top