झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची | झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रातु रोड स्थित पुलिस लाईन में किया गया। इस जांच शिविर में सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, ईo सीo जीo,फेफड़ा जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच, स्पीच एंड हियरिंग जांच किया गया। साथ में सभी पुलिसकर्मियों को ORS भी दिया गया।इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर के सभी पुलिसकर्मियों की नियमित जांच होती रहे ताकि सभी स्वस्थ रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, बीना कुमारी, शीला देवी,रीमा देवी का सहयोग रहा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्विच ऑन फाउंडेशन के विवेक कुमार,महेश विश्वकर्मा, मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डाo एसo कुमार,दीपक कुमार, सिलवंती कुमारी,एलिजाबेथ,सेंटर फॉर साईट आई हॉस्पिटल के वीरचंद पटेल,राजकुमार, नौशाद,सुनील,रंजन प्रताप, अरूणिसा ईo एनo टीo हॉस्पिटल के डायरेक्टर डाo अरूण कुमार,अंकित कुमार, रौशन कुमार, सिपला कंपनी के नवीन सिन्हा,सुबोध कुमार इत्यादि का योगदान रहा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top