Ranchi: मशहूर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ आज रांची आई. शहर के मेन रोड में एक शो रूम का उद्घाटन करने के लिए यहां आई हुई है. हेमा मालिनी और ईशा देओल के आने की खबर सुनते ही इनके समर्थक और फैन्स शो रूम के बाहर हजारों की संख्या में जमा हो गए. दोनों अभिनेत्रियों के आने के साथ ही भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस बेताब दिखे. भीड़ में धक्का-धुक्की भी हुई. करीब एक घंटे से अधिक समय तक मेन रोड जाम रहा. हेमा मालिनी और ईशा देओल ने हाथ हिलाकर फैंस का धन्यवाद दिया.