दुर्गा पंडालो में उमड़ी भक्तों की भीड़

रांची | दो साल बाद दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर पंडाल थीम आधारित है। कहीं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, तो कहीं नेत्रदान और अंगदान महादान का। इसके साथ ही यातायात नियमों को लेकर भी सचेत किया जा रहा है। अधिकतर दुर्गा पूजा पंडालों के पट आज यानि शुक्रवार को खुल जायेंगे। दरअसल, बारिश के कारण पंडाल को अंतिम रूप देने में परेशानी हो रही है।ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पट खुला है। सभी पंडालों की आंतरिक सजावट हो चुकी है, लेकिन बाहरी सजावट नहीं हो पा रही है।

पंडालों के खुले पट

ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को डीआइजी अनीश गुप्ता ने किया। गरबा की भी प्रस्तुति हुई़। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर सिटी एसपी अंशुमान कुमार, भैरव सिंह मौजूद थे। इधर, पंडाल का पट खुलते ही काफी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। यहां जूट, पुआल, आमड़ा के बीज की कलाकृति है।

मछली महोत्सव

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड के पूजा पंडाल का थीम है दक्षिण अफ्रीका का फिश फेस्टिवल़। पंडाल को हुगला पत्ता, टोकरी और लकड़ी से तैयार किया गया है। पंडाल की लंबाई 60 फीट और चौड़ाई 40 फीट है। मुख्य द्वार पर बनी मछली सबको आकर्षित कर रही है। आयाेजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सभी निर्माण कार्य और साज-सज्जा कोलकाता के कारीगर उत्तम मुखर्जी और उनकी टीम ने किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top