सारंडा जंगल में नक्सलियों का उत्पात: IED विस्फोट में CRPF इंस्पेक्टर घायल

सारंडा जंगल में नक्सलियों का तांडव: आईईडी ब्लास्ट में CRPF इंस्पेक्टर घायल, पुलिया उड़ाई

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने आज शुक्रवार शाम में एक आईईडी विस्फोट किया।विस्फोट में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर के घायल होने की सूचना है। नक्सलियों ने एक पुलिया को भी विस्फोटक से उड़ा दिया है।जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सारंडा के सामठा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान, नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया, जिसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा घायल हो गए।पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान में थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। घायल जवान का उपचार जारी है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *