CRPF जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हृदयाघात की आशंका: सरांडा जंगल

CRPF Jawan Dies : कैंप में CRPF जवान की संदिग्ध हालात में मौत, हृदयाघात की आशंका : Saranda Forest

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ ड्यूटी निभा रहे एक और सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। ताजा घटनाक्रम मनोहरपुर प्रखंड में स्थित छोटानागरा के सीआरपीएफ कैंप से जुड़ा है। यहां तैनात हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी उम्र 52 वर्ष थी और वे 193/F बटालियन के सदस्य थे।

मृत्यु की संदिग्ध परिस्थितियाँ

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार ड्यूटी के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़े। उनके साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर ले जाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हो सकती है, परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही सही कारणों का पता लगाएगी।

सीआरपीएफ जवानों में शोक की लहर

गौरतलब है कि राजेश कुमार पहले जमशेदपुर के मुसाबनी में तैनात थे, लेकिन उन्हें नक्सल मुक्ति मिशन के तहत सारंडा जंगल में तैनात किया गया था। इस दुखद घटना के बाद, सीआरपीएफ के जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *