विदेशी पर्यटकों को लेकर कोलकाता से बनारस जा रहा क्रूज साहिबगंज पहुंचा

आज पर्यटक भागलपुर के बटेश्वरस्थान, विक्रमशिला, मुंगेर आदि का भ्रमण करेंगे

साहिबगंज। स्वीटजरलैंड और जर्मनी के 25 पर्यटकों को लेकर कोलकाता से चला क्रूज साहिबगंज पहुंचा। 22 दिसंबर को बनारस के लिए चला क्रूज सोमवार देर शाम साहिबगंज पहुंचा। सभी पर्यटक पर्यटक बनारस जाने के क्रम में विभिन्न जगहों पर रुकेंगे। इस क्रूज का परिचालन दिन में ही होता है। रात हो जाने की वजह से क्रूज को समदा घाट पर रोका गया। आज कू्रज आगे के लिए रवाना हो जायेगा। क्रूज के प्रबंधक कोलकाता निवासी जान गोम्स ने बताया कि क्रूज के 7 जनवरी को बनारस पहुंचने का लक्ष्य है। हालांकि, इसमें कुछ विलंब भी हो सकता है। बताया कि साहिबगंज में क्रूज नाइट हाल्ट के लिए रुका था। पर्यटक भागलपुर के बटेश्वरस्थान, विक्रमशिला, मुंगेर आदि जगहों का भ्रमण करेंगे। दो मंजिला यह क्रूज सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top