देवीपुर मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

कोडरमा। नवलशाही देवीपुर रोड पर आज सुबह चमारो क्रेशर मंडी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हाइवा के चपेट मे आने से मौत हुई। मृतक की पहचान कैला उर्फ कैलाश साव (उम्र लगभग 65 वर्ष पिता स्व द्वारिका साव, ग्राम बच्छेडीह, थाना नवलशाही) के रूप मे हुई है। घ्टना के संबंध में बताया गया कि डस्ट खाली कर हाईवा पीछे करने के दौरान गुजर रहे साइकिल सवार मजदूर को अपने चपेट में ले लिया। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा निजी क्लिनिक पुरनाडीह भेजा गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की खराब स्थिति देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। परन्तु रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नवलशाही थाना के एएसआई कृष्णा राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त वाहन को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top