असहाय और गरीब महिला को कोर्ट में केस लड़ने पर डालसा करता है मदद

स्ांतोष बीएड कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर डालसा का स्टॉल, लोगों को किया जागरूक

रांची। संतोष बीएड कॉलेज तुपुदाना के वार्षिकोत्सव के अवसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कॉलेज परिसर में स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच विधिक जागरूकता चलाया। इस कार्यक्रम में पीड़ित मुआवजा, ट्रैफिक रूल, चाइल्ड लेबर एक्ट, बाल विविह एवं विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलनेवाली फ्री-लिगल-एड के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रीति पाल, शम्पा दास, ज्योत्सना गोराईं, संगीता सिंह, लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो और राजा ने जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया। डालसा के पीएलवी सम्पा दास एवं प्रीति पाल ने डालसा से प्राप्त होने वाले फ्री-लिगल-एड के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनकी आय 3 लाख से कम हैं, उन्हें डालसा, रांची की ओर से अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। असहाय, गरीब महिला जो न्यायालय खर्च उठाने के लिए सक्षम नहीं हैं। उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिवक्ता मुहैया कराकर उनके वाद को नि:शुल्क निष्पादन कराया जाता है। लता कुमारी एवं ज्योत्सना गोराईं पीएलवी ने उपस्थित लोगों को वृद्धा व विधवा पेंशन फार्म भरने व प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। संगीता सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल एवं रिम्स रांची में डालसा का पीएलवी नियुक्त हैं। उनसे संपर्क कर आप चिकित्सा के लिए फ्री-लिगल-एड प्राप्त कर सकते है। युधिष्ठिर महतो एवं सम्पा दास ने ने लेबर कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। अंत में डालसा के पीएलवी के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्रों एवं लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी संबंधी पर्ची बांटे गये।
11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी
पीएलवी ने आगामी 11 फरवरी को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वादकारी अपने वादों का निष्पादन लोक अदालत के दिन करा सकते हैं। मध्यस्थता कर अपने वादों का निबटारा कराकर समय व धन का बचत करने की सलाह दी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top