गिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने की छापेमारी, सभी वार्ड किए गए जांचे।

गिरिडीह : गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार रात प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा अचानक छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व जिलाधिकारी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया, जिसमें लगभग 45 अधिकारी और करीब 150 पुलिस जवान शामिल थे। यह छापेमारी लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें पुरुष बंदियों के सभी पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों और महिला वार्ड की भी गहन जांच की गई। जानकारी के अनुसार, टीम रात करीब 10:45 बजे केंद्रीय कारा पहुंची और फिर अलग-अलग टीमों में वार्डों की तलाशी शुरू की गई। पुरुष वार्डों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गए, जबकि महिला वार्ड में महिला अधिकारियों और महिला जवानों ने जांच की।

सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच

इस छापेमारी के दौरान सिर्फ वार्डों की तलाशी नहीं ली गई, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संतरी की तैनाती, ड्यूटी व्यवस्था, बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया, जेल परिसर में जल आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी अवलोकन किया। कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए।

एसपी का बयान – सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान दो घंटे तक विभिन्न ब्लॉकों और वार्डों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही, जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल रहे

इस छापेमारी में डीसी और एसपी के अलावा एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। पुलिस टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और ताराटांड़, गांडेय तथा अहिल्यापुर थाना के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top