कचहरी चौक के होटल में मिला महिला स्टाफ का शव

रांची। कचहरी चौक स्थित होटल से एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 27 वर्षीय है और वो उसी होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ थी। महिला स्टाफ का शव होटल के स्टाफ रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर कोतवाली थाना की पुलिस होटल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती ने आत्महत्या की है या फिर साजिश के तहत उसकी हत्या की गयी है। इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवती चतरा की रहने वाली थी। वह इसी निजी होटल में रहकर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम कर रही थी। आज सुबह जब वह काम के लिए नहीं आयी। तब होटल के दूसरे स्टाफ ने उसे खोजना शुरू किया। खोजने के क्रम में युवती का शव स्टाफ रूम में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने मैनेजर को इसकी सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top