रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद

दुमका | रस्सी से बंधा महिला का शव बरामद किया गया है. यह मामला दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के चोरबाटिया पत्थर खदान की है. जहां रविवार की सुबह एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. महिला लाल टी शर्ट व जीन्स पहने हुई है. महिला के पहनावे से किसी सभ्रांत घर की प्रतीत हो रही है. महिला ने मंगलसूत्र व कंगन,ब्रांडेड घड़ी पहनी है. महिला के शरीर पर रस्सी बंधा हुआ है. इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई, फिर उसके शव को घसीट कर पत्थर खदान के पास लाकर फेंक दिया गया है. मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की गयी है. हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *