रातू में कुएं से शव बरामद

रांची। रातू थाना पुलिस ने आज सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर बिंदयावासिनी नगर के एक कुंए से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान वहीं रहने वाले प्रमोद साहु के रुप में की गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आभाष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली जाकनकारी के मुताबिक वह नशे का आदी था शुक्रवार की शाम तक उसे बस्ती में देखा गया था शनीवार की शाम से वह लापता था। जिसे घर वाले तलाश कर रहेथे। आज सुबह में लोगों ने वहीं के कुंए में शव देख पुलिस सूचना दी उसके बाद शव को बाहर निकाला गया जिसके बाद उसकी पहचान प्रमोद साहु के रुप में की गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top