मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता पर जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली

Ranchi : मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. यह घटना जिले के बुंडू में हुई है. जहां शनिवार की सुबह जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और रांची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा पर जानलेवा हमला किया गया. राजकिशोर कुशवाहा के हाथ में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  घटना की सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. घटना स्थल से बुंडू पुलिस ने 7.65 MM का खोखा बरामद किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top