गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र में वज्रपात से युवक की मौत

Giridih: गांडेय थाना क्षेत्र के मार्खोगुंडी गांव में शुक्रवार की सुबह वज्रपात से लक्ष्मण राय (22) की मौत हो गई. मृतक पांडेयडीह गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बारिश से बचने के लिए लक्ष्मण राय इमली के पेड़ के नीचे रूका था. इस दौरान पर इमली पेड़ पर वज्रपात हो गया. इसकी चपेट आने से लक्ष्मण राय की मौत हो गई. सूचना पाकर लक्ष्मण राय ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुका था. गांडेय पुलिस भी घटनास्थल पहुंची.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top