दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 में सोमवार को धर्मशाला के मैदान पर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहाँ दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 210 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा, जबकि दिल्ली ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत की।

प्रियांश और अय्यर ने दी मजबूत शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आते ही अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। उन्होंने केवल 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। प्रभसिमरन सिंह ने भी तेजी से रन बटोरे, जिससे टीम को शुरुआती ओवरों में मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सातवें ओवर में प्रभसिमरन के आउट होने से साझेदारी टूटी, लेकिन पंजाब की रन गति में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और अंत तक टिके रहे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी

पंजाब को दूसरा झटका प्रियांश आर्य के रूप में लगा, जिन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और कूपर कोनली ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बनाए। अय्यर ने कप्तानी अंदाज में नाबाद 59 रन बनाकर टीम को 210 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अंत के ओवरों में आक्रामक शॉट्स खेलकर स्कोर को और बढ़ाया।

अक्षर का धमाका

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि साहिल पराख और ट्रिस्टन स्टब्स भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। शुरुआती विकेट गिरने के बाद मैच पंजाब की पकड़ में नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभालते हुए 30 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली। अक्षर ने बड़े शॉट्स लगाते हुए पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मैच को फिर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया।

मिलर और युवा खिलाड़ियों ने दिलाई जीत

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर दिल्ली को मुकाबले में बनाए रखा। अंतिम ओवरों में आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी और आकिब ने तेजी से रन जुटाए। आकिब ने केवल दो गेंदों में 10 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। अंततः दिल्ली ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम के डगआउट में खुशी का माहौल बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top