Delhi Elections 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, देखें पूरा चुनाव शेड्यूल

Delhi Elections 2025

नई दिल्ली :  (Delhi Elections 2025) दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड

6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2025) के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके….

दिल्ली चुनाव शेड्यूल

चुनाव कार्यक्रमतारीख
नामांकन की तारीख17 फरवरी
नाम वापस लेने की तारीख20 फरवरी
वोटिंग5 फरवरी
काउंटिंग8 फरवरी

पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। (Delhi Elections 2025). 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। इसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *