रांची में JPSC परीक्षार्थियों का प्रदर्शन, 9वें दिन मशाल जुलूस से सरकार को दी चेतावनी

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा, जिसमें अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। इन युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की मांग की।

मुख्यमंत्री पर आरोप

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ताधारी वर्ग को उन युवाओं के दर्द को समझना चाहिए, जो सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए अपने परिवार की सारी पूंजी दांव पर लगा देते हैं। अभ्यर्थियों का कहना था कि कई परिवार अपने बच्चों की शिक्षा के लिए जेवर तक बेचने को मजबूर हो जाते हैं और कृषि भूमि गिरवी रखकर उन्हें रांची और हजारीबाग जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top