Dhanbad: उधार देने से किया मना तो बोतल से फोड़ा सिर

धनबाद ( Dhanbad ) : पुटकी में एक दुकानदार को उधारी ना देना महंगा पड़ गया। दरअसल जो शख्स उधारी मांगने आया था उसने दुकानदार का सिर फोड़ दिया। मामला पुटकी थाना अंतर्गत कोक प्लांट दुर्गा मंदिर के सामने का है। जहां दुकानदार अल्ताफ अंसारी की मुहल्ले के एजाज अंसारी से साथ मारपीट हो गयी।

यह भी पढ़े… Sara Ali Khan in Deoghar : भोलेनाथ का जलाभिषेक करते दिखी एक्ट्रेस सारा अली खान

घटना में अल्ताफ का सिर फट गया। आनन-फानन में घायल को पुटकी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। घायल अल्ताफ ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि एजाज अंसारी दुकान में आकर उससे उधारी मांग रहा था। जब मैंने मना किया तो उसने कोल्ड ड्रिंक्स का बोतल से मेरे सिर पर मार दिया, जिससे मेरा सिर लहूलुहान हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top