DHONI-ZIVA की इमोशनल तस्वीर, खरीदने पहुंचे ख़ुद dhoni और ली सेल्फी फोटो

तमिलनाडु के ईरोड शहर में एक हैंडलुम कारीगर ने अपनी कारीगरी से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत सभी की दिल जीत लिया है. इस कारीगर ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक इमोशनल तस्वीर को कपड़े पर उकेर दिया था.

यह तस्वीर इतनी सुंदर है कि धोनी खुद ही इसे खरीदने के लिए दुकान पर पहुंच गए. माही ने इस तस्वीर वाले कपड़े के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. यह फोटोज सबसे पहले रेल्वे एंड टेक्सटाइल मिनिस्टर दर्शना जरदोश ने शेयर की.

 खुद  पहुंचकर धोनी ने ली  तस्वीर

टेक्सटाइल मिनिस्टर दर्शना जरदोश ने अपनी पोस्ट में लिखा- मिस्टर अप्पुसामी, यह एक बुनकर हैं, जो ईरोड में हैंडलुम की स्टॉल चलाते हैं. वह क्रिकेट के बड़े फैन हैं. उन्होंने कपड़े पर आर्टवर्क करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की साथ में तस्वीर बनाई है. धोनी को जब ये बात पता चली, तो खुद ही स्टॉल पर पहुंचे और तस्वीर ली.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top