दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, अप्रैल में राजयसभा सीट खाली होगी

कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाने से इंकार

भोपाल। हाल ही में कांग्रेस के दलित एजेंडे और एससी/एसटी को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर मध्यप्रदेश में सियासी हलचल के बीच दिग्विजय सिंह ने अपना रुख बदल लिया है। राज्यसभा के आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

राज्यसभा नहीं जाने का किया ऐलान

भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे। इस बयान के चलते आगामी राज्यसभा चुनाव पर चर्चा को एक दिशा मिली है। गौरतलब है कि उनका राज्यसभा कार्यकाल 2026 में समाप्त हो रहा है और मध्यप्रदेश में 9 अप्रैल को एक सीट खाली हो रही है।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की मांग

दिग्विजय सिंह ने हाल ही में दलितों के एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि एससी/एसटी से कोई मुख्यमंत्री बनता है, तो उन्हें खुशी होगी। उनके इस बयान पर सत्ताधारी बीजेपी ने उन्हें निशाना बनाया। इसके अलावा, उनकी ही पार्टी में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि खाली हो रही राज्यसभा सीट पर दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। पत्र में यह भी अपेक्षा जताई गई है कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखा जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top