लंबी दूरी की कई ट्रेन लोहरदगा टोरी लाइन से चलाने पर 19 को चर्चा

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति यानी जेडआरयूसीसी की 102वीं बैठक 19 जनवरी को प्रस्‍ताव‍ित है। कोविड संक्रमण को देखते हुए यह बैठक पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी निदेर्शों के अनुसार कोलकाता में आनलाइन माध्यम से होगी। क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भी सदस्य है। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जेडआरयूसीसी के सचिव ऋत्विक शर्मा को सुझाव प्रस्ताव दिया है। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दिए गए सुझावों में टाटा लोकमान्‍य त‍िलक टर्म‍िनल एलटीटी अंत्योदय एक्‍सप्रेस ट्रेन को सुपरफास्ट ट्रेन बनाकर चलाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान में हावड़ा से आने वाली ट्रेन में टाटानगर के यात्रियों को आरक्षण में काफी परेशानी होती है। इस ट्रेन में महीने भर तक भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। टाटा लोकमान्‍य त‍िलक टर्म‍िनल एलटीटी अंत्योदय एक्‍सप्रेस ट्रेन को सुपरफास्ट ट्रेन बनाकर चलाने से झारखंड और आसपास के राज्यों के यात्रियों को मुंबई (महाराष्ट्र) जाने के लिए एक सुविधाजनक ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *