दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान ग्रहण करेंगे, साथ में कल्पना सोरेन भी रहेंगी।

शिबू सोरेन को मिलेगा पद्मभूषण सम्मान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें उनके सार्वजनिक जीवन में दी गई लंबी और सार्थक सेवाओं के लिए दिया जा रहा है, साथ ही झारखंड राज्य के गठन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को मान्यता देने के लिए भी यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था, वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन के समय वे राज्यसभा सांसद के पद पर कार्यरत थे और इससे पहले उन्होंने लगातार आठ बार लोकसभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था। वे यूपीए सरकार में कोयला मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

भारत रत्न के लिए उठी मांग

शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की। उनके मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास को एक म्यूजियम में बदलने की भी चर्चा की गई है। धुर्वा में उनके स्मृति स्थल का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने पर सहमति नहीं जताई, लेकिन उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top