बरियातू स्थित आलम हॉस्पिटल में छापेमारी, डॉ मजीद के घर भी दबिश

Ranchi: रांची के बरियातू स्थित आलम नर्सिंग होम और इनसे जुड़े डॉक्टर मजीद आलम के ठिकानों पर आयकर विभाग बुधवार सुबह से छापेमारी कर रही है. आईटी विभाग की टीम डॉक्टर मजीद आलम घर और क्लिनिक में विभिन्न कागजातों की जांच कर रही है. आईटी की रेड से हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि झारखंड में आयकर विभाग की नजर लगातार बनी हुई है. आज सुबह गिरिडीह स्थित मोंगिया स्टील कंपनी व लाल फेरो कंपनी के गिरिडीह व कोलकाता स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. सूचना है कि गिरिडीह में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top