भारत गैस का टैंकर लेकर यूपी जा रहे चालक की गोविंदपुर में हत्या

धनबाद। गोविंदपुर के नजदीक जीटी रोड (एनएच-2) पर भारत गैस के टैंकर चालक की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से टैंकर का खलासी फरार है। चालक टैंकर को लेकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से आ रहा था। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फूफआडीह के पास आज सुबह 7:30 से 8:00 के बीच गैस टैंकर चालक की हत्या कर दी गई। गैस टैंकर का नंबर तमिलनाडु है। चालक की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या में खलासी का हाथ हो सकता है। पुलिस के अनुसार चालक की छाती से खून निकल रहा है। उसका सिर केबिन के गेट पर लटका हुआ है। हत्या कैसे की गई ? पुलिस इसकी जॉच कर रही है। राहगीरों के अनुसार सुबह 7:00 बजे तक उस स्थान पर कोई गाड़ी नहीं देखी गई थी। लेकिन सुबह 8:00 बजे के आसपास लोगों की नजर ट्रक पर पड़ी। राह चलते लोगों की नजर ट्रक पर पड़ी। तो देखा कि चालक का सिर गेट से बाहर लटक रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top