दूरंद कप 2026: रांची में भव्य शुरुआत के साथ 135वां इंडियनऑयल डूरंड कप शुरू हुआ

135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का उद्घाटन समारोह

रांची। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का भव्य उद्घाटन रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को हुआ। इस उद्घाटन समारोह में झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी तथा अन्य प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था और पूरे परिसर में फुटबॉल के प्रति उत्साह का माहौल था।

उद्घाटन समारोह की विशेषताएं

समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्टर के उड़ान से हुई, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद सेना के पाइप एंड ड्रम बैंड की शानदार प्रस्तुति ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। गोरखा बटालियन के जवानों ने ‘कंधे से मिलते हैं कंधे’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों ने तालियां बजाईं। इसके अलावा, सिख रेजिमेंट के जवानों ने पारंपरिक भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डूरंड कप का थीम गीत

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण डूरंड कप का आधिकारिक थीम गीत ‘खेलेंगे… खेलेंगे… दिल से खेलेंगे’ पर कलाकारों का रंगारंग प्रदर्शन रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, सांस्कृतिक गतिविधियों और देशभक्ति से भरे प्रस्तुतियों ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उद्घाटन समारोह के बाद, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी (श्रीलंका) के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद थे।

फुटबॉल के विकास में योगदान

रांची में डूरंड कप का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट से राज्य के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को देश के प्रमुख क्लबों और अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियों के साथ निकटता से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि झारखंड में फुटबॉल के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top