घर में लुट के दौरान महिला को मारी गोली, हथियार सहित 4 अपराधी गिरफ्तार

चतरा। किशुनपुर मोहल्ले में घर में घुस कर लुटेरों ने 80 वर्षीय वृद्धा को गोली मारकर घायल कर दिया।

वृद्धा का नाम बीफा देवी है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नितेश निषाद, सौरभ निषाद, चंदन कुमार व एक अन्य शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कांड संख्या 282/21 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top