झारखंड:जमशेदपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जमशेदपुर | जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह काफी कम समय का था। फिर भी दहशत में कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता 4.7 मांपी गई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं, जमशेदपुर के साथ ही कर्नाटक के हम्पी में भी एक ही समय 6.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे।


भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top