यदि आप Telegram पर नियमित रूप से फोटो और वीडियो भेजते हैं, तो आपने यह महसूस किया होगा कि भेजने के बाद उनकी गुणवत्ता थोड़ी कम हो जाती है। इसका मुख्य कारण यह है कि ऐप डिफॉल्ट रूप से मीडिया फ़ाइलों को कंप्रेस कर देता है। इससे फ़ाइल का आकार छोटा हो जाता है, जिससे भेजना आसान होता है, लेकिन यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब आप किसी को महत्वपूर्ण फोटो, संपादित वीडियो या आवश्यक दस्तावेज़ भेज रहे हों।
कैसे भेजें हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो?
Telegram पर फोटो या वीडियो को गैलरी से सीधे भेजने के बजाय ‘फाइल’ के रूप में भेजने से मीडिया की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आती।
यहाँ दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
- Telegram ऐप खोलें और उस चैट को ओपन करें जिसमें आपको भेजना है
- नीचे दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
- अब ‘Gallery’ की जगह ‘File’ या ‘Document’ विकल्प चुनें
- अपने फोन से फोटो या वीडियो का चयन करें
- Send पर टैप करें
- इतना करने से आपकी फ़ाइल बिना किसी कंप्रेशन के भेजी जाएगी।
फाइल फॉर्मेट का उपयोग करने से क्या लाभ होगा?
जब आप फोटो या वीडियो को फ़ाइल के रूप में भेजते हैं, तो उसकी सम्पूर्ण गुणवत्ता वैसी ही रहती है जैसी आपके फोन में है। ना तो उसका आकार बदलता है और ना ही उसकी डिटेल्स में कमी आती है। हालांकि, इसमें एक महत्वपूर्ण अंतर है। फ़ाइल फॉर्मेट में भेजी गई फोटो का प्रीव्यू थोड़ा साधारण दिख सकता है, यानी चैट में यह सामान्य फोटो की तरह आकर्षक नहीं लगेगी। लेकिन जब रिसीवर इसे डाउनलोड करेगा, तो उसे पूर्ण हाई क्वालिटी मिलेगी।
कब करें इस ट्रिक का उपयोग?
यह ट्रिक हर छोटी-मोटी फोटो के लिए आवश्यक नहीं है, जैसे मीम्स या सामान्य चैट। लेकिन कुछ विशेष मामलों में यह बहुत उपयोगी साबित होती है:
- जब आप हाई क्वालिटी फोटो या वीडियो भेजते हैं
- अपने कार्य या पोर्टफोलियो को साझा करते समय
- फोन से दूसरे डिवाइस में फ़ाइल ट्रांसफर करते समय
- महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट या दस्तावेज भेजते समय
Telegram पर फ़ाइल भेजने की लिमिट भी काफी अधिक होती है, जिससे बड़े वीडियो या भारी फ़ाइलें भी आसानी से साझा की जा सकती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी भेजी गई फोटो और वीडियो बिल्कुल स्पष्ट और ओरिजिनल दिखें, तो यह तरीका आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद है।