ED ने गिफ्ट का प्रलोभन दे फरार आरोपी राजू कुमार वर्मा को किया गिरफ्तार

रांची | Ed के द्वारा पटना के गायघाट से 101 करोड़ रुपए के बैंक घोटाला से जुड़े मामले में पिछले कई सालों से फरार आरोप राजू कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.. राजू कुमार वर्मा ने 2017 में मिड डे मिल के रांची के हटिया ब्रांच के बैंक अकाउंट से करीब 101 करोड़ रुपए की निकासी बैंक अधिकारी अजय उरांव द्वारा गलत तरीके से ट्रांसफर कर दिया गया था. हालांकि कुछ पैसे को बैंक द्वारा रिकवर कर लिया गया था लेकिन बाकी पैसे को देने से बचने के लिए आरोपी फरार चल रहा था.

बताते चले की इस फर्जीवाड़े में कारोबारी संजय तिवारी भी शामिल था जो इन पैसों को अपने कारोबार में निवेश के साथ ही अन्य बैंक अकाउंट में पैसों का ट्रांसफर किया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस मामले में ed से जवाब मांगा था जिसके बाद ed एक्शन मे आई और साईबर फ्रॉड स्टाइल में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बताते चलें कि मामला 2017 के मिड डे मील के पैसों को गलत तरीके से निकासी का है इसमें cbi के द्वारा 2019 मे FIR किया गया था. तब से आरोपी फरार चल रहा था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top