प्रेम प्रकाश को ईडी ने बनाया लैंड स्कैम केस का आरोपी, होगी पूछताछ

रांची। पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने ईडी की याचिका को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद अब लैंड स्कैम केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश भी आरोपी बन गए हैं। ईडी के वकील ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि प्रेम प्रकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए। जिसका प्रेम प्रकाश के वकील ने विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बार कोर्ट ने ईडी को प्रेम प्रकाश से पूछताछ की इजाजत दे दी है। जिसके बाद ईडी अब प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी। प्रेम प्रकाश फिलहाल अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के केस में रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की ओर से विशेष लोक अ•िायोजक शिव कुमार उर्फ काका और रमित सत्येंद्र ने बहस की। सुनवाई के दौरान प्रेम प्रकाश को कोर्ट के समक्ष सशरीर पेश किया गया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *