हेमंत को ईडी भेज सकती है दूसरा समन सात को फिर से हो सकती है पूछताछ


रांची। सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर दूसरी बार समन भेजने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत को ईडी सात दिसंबर को पूछताछ के लिए बुला सकती है। इससे पहले हेमंत सोरेन से पहले राउंड की पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने 17 नवंबर को रांची के स्थानीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सूचना ये भी है कि नेताओं व नौकरशाहों के करीबी विशाल चौधरी की गिरफ्तारी हो सकती है। विशाल की गिरफ्तारी की संभावना सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के पहले ही जताई जा रही है। बता दें कि विशाल चौधरी पर अवैध खनन के काले धन को निवेश करने का आरोप है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी 19 जुलाई को हुई थी। 8 जुलाई को पंकज मिश्रा के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी को सीएम हेमंत सोरेन के बैंक खाते से जुड़ा चेकबुक मिलने की सूचना है। ईडी के पास कई और ऐसे सबूत मिले जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में जिक्र किया कि 2 ब्लैंक चेक पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी थे। प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद भी कई अहम खुलासे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top