विधायक प्रदीप यादव समेत 12 ठिकानों पर ईडी रेड

रांची। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के यहां आज सुबह ईडी ने छापा मारा है। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स के द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर ईडी की यह कार्रवाई शुरू हुई है। पिछले साल 4 नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी दबिश दी थी।
प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस ईडी के पास भेज दिया था। उसी केस के आधार पर ईडी मामले की जांच में जुटी हुई थी।जब इस मामले में नए तथ्य शामिल हुए तब यह छापेमारी शुरू की गई है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top