मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 12 व्यवसायियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

साहेबगंज-: जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां प्रवर्तन निदेशालय ने साहिबगंज जिले में स्थित मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर ईडी की लगातार छापेमारी जारी है। वही नगर क्षेत्र की बात की जाए तो कुछ सोना व्यवसायियों के यहां छापेमारी जारी है। और लगातार ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं एवं सीआरपीएफ के जवान मौके पर मुस्तैद हैं। वही मंडरो प्रखंड में छापेमारी की जा रही है जहां मिर्जाचौकी स्थित टिंकल भगत, पतरु सिंह, सहित अन्य के घर पर ईडी अधिकारी लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार सुबह में साहिबगंज जिले के दर्जनों लोगों के घर पर अचानक आ धमके और छापामारी शुरू कर दी है

। वही अन्य जानकारी के अनुसार, साहिबगंज में जो छपामारी हो रही है उसमें मुख्य रूप पंकज मिश्रा,पत्थर कारोबारी बेदू खुडानिया, ट्रांसपोर्टर दाहू यादव, मिर्जाचौकी में टिंकल भगत, पतरू सिंह व राजू भगत, सोनू सिंह,बरहड़वा में भगवान भगत, भवेश भगत, कृष्णा साह व सुब्रतो पाल (ऑफिस लोलो प्लेस बरहरवा)बरहेट में निमाय सील आदि के यहां छापेमारी चल रही है। इधर, राजम‍हल में छोटू यादव और सोनू सिंह के घर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। जब टीम पहुंची, तब सभी अपने अपने घरों में सोए हुए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने सभी के घरों को घेर लिया। वहीं जिले में दर्जनों व्यवसायियों एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों पर छापेमारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप का माहौल है और लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आगे ईडी छापेमारी के बाद क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top