CM के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ED ने भेजा समन

रांची | सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ईडी ने समन भेजा है. ED ने उन्हें 28 फरवरी को पूछताछ के लिए रांची जोनल कार्यालय बुलाया है. यह मामला पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के यहां AK47 बरामदगी से जुड़ा हुआ है. बता दें कि पवार ब्रोकर के नाम से चर्चित प्रेम प्रकाश को ED ने अगस्त महीने में गिरफ़्तार किया था. इस दौरान ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो एके-47 बरामद किया था.

जब्ती रिपोर्ट के अनुसार दोनों हथियारों का रजिस्ट्रेशन नंबर केटी-48-5633 व बट नं. आरएनसी-210 और केपी 51-4144 और बट क्रमांक आरएनसी-242 के साथ ही 60 राउंड बरामद हुए थे. हथियार कांस्टेबल मुकेश कुमार और श्यामल होरो को जारी किये गये थे. दोनों सिपाहियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे सीएम की सुरक्षा में तैनात थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top