ईडी ने डीएसपी प्रमोद मिश्रा को भेजा तीसरा सम्मन, 6 मार्च को बुलाया


बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को 7 बुलाया

रांची। मंत्री आलमगीर आलम और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 24 घंटे के भीतर क्लीन चिट देने के मामले में आरोपी डीएसपी पीके मिश्रा को ईडी ने आज तीसरा सम्मन भेजा है। ईडी ने डीएसपी पीके मिश्रा को 6 मार्च को ईडी के रांची जोनल आॅफिस में उपस्थित होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर 2022 को पहला सम्मन भेज कर 12 दिसंबर 2022 को रांची जोनल आॅफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन डीएसपी प्रमोद मिश्रा ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद ईडी ने दूसरा सम्मन 13 दिसंबर 2022 को भेजकर डीएसपी पीके मिश्रा को 15 दिसंबर 2022 को ईडी आॅफिस में पेश होने को कहा था। लेकिन पीके मिश्रा ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। वहीं दूसरी ओर ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को भी सम्मन भेजा है और 7 मार्च को उपस्थित होने को कहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top